शहादत दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा शुक्रवार को कारगिल विजय सभा भवन एवं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बेगूसराय. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा शुक्रवार को कारगिल विजय सभा भवन एवं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक मनीष, नगर निगम बेगूसराय के महापौर पिंकी देवी समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे. उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सभी के लिये मार्गदर्शक हैं. उन्होंने कहा कि गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, शांतिपूर्ण एवं समावेशी समाज का निर्माण किया जा सकता है. पुलिस अधीक्षक मनीष ने भी महात्मा गांधी के विचारों को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भवन में भी कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >