बलिया में स्कॉर्पियो की ठोकर से वृद्ध महिला जख्मी

थाना क्षेत्र के बलिया बाजार स्थित पटेल चौक के समीप पैदल जा रही एक महिला स्कॉर्पियो की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

बलिया. थाना क्षेत्र के बलिया बाजार स्थित पटेल चौक के समीप पैदल जा रही एक महिला स्कॉर्पियो की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिस महिला का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराये जाने के बाद चिकित्सक के द्वारा बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है. घायल महिला की पहचान थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत मसुदनपुर गांव निवासी राम विकास चौधरी की 65 वर्षीय पत्नी रूणा देवी के रूप में कराई गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला बलिया बाजार के रास्ते अपने गांव मसुदनपुर पैदल ही जा रही थी. इसी दौरान पटेल चौक के समीप तेज गति से आ रहे स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी. जिससे महिला के पांव में गंभीर चोट आई है. आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिये पीएचसी लाया गया. जहां से उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है. जबकि चालक स्कॉर्पियो छोड़ फरार होने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >