अस्पताल की सफाई व्यवस्था लचर देख डीएम ने प्रभारी को लगायी फटकार

जिले में विकास कार्यों एवं जन-सुविधाओं की सतत निगरानी के क्रम में बुधवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बलिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया.

बलिया. जिले में विकास कार्यों एवं जन-सुविधाओं की सतत निगरानी के क्रम में बुधवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बलिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने राजकीयकृत जीडीआर प्लस टू उच्च विद्यालय, बड़ी बलिया का दौरा किया. जहां शैक्षणिक व्यवस्था, वर्ग-कक्षों की स्थिति तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की समीक्षा की गयी. उन्होंने प्रधानाध्यापक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पठन-पाठन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये. साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया. इसके बाद उन्होंने एसएएस उच्च विद्यालय, बलिया का भी निरीक्षण किया. यहां उपलब्ध संसाधनों, शिक्षण व्यवस्था की जांच की गयी. जहां बच्चों की संख्या कम होने पर एचएम को फटकार लगायी. डीएम ने शिक्षकों को समयबद्ध तरीके से पाठ्यक्रम पूर्ण करने तथा छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बलिया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति एवं आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया. जिस दौरान अस्पताल की साफ-सफाई की व्यवस्था लचर देख प्रभारी को फटकार लगायी. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी सेवाएं पारदर्शी और तत्परता के साथ संचालित हो, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा ही होने पाये. निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >