बेगूसराय: नीट-2026 में सफल छात्रों का दून पब्लिक स्कूल में सम्मान, जूनियर्स से साझा किए सफलता के मंत्र

दून पब्लिक स्कूल, बेगूसराय के अमृत राज और प्रिंस केशरी ने नीट 2026 परीक्षा में सफलता पाई है. विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य ने मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. सफल छात्रों ने जूनियर विद्यार्थियों के साथ परीक्षा की तैयारी के अनुभव साझा किए.

Begusarai News: मेडिकल साइंस में प्रवेश हेतु राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली नीट (NEET) परीक्षा-2026 में दून पब्लिक स्कूल (रमजानपुर) के छात्र अमृत राज एवं प्रिंस केशरी ने सफलता हासिल की है. इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण के सेमिनार हॉल में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां विद्यालय के प्राचार्य जी. के. सिंह ने दोनों मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

जूनियर छात्रों के साथ साझा किए अनुभव

आयोजन के दौरान दोनों सफल छात्रों ने अपने जूनियर सहपाठियों के साथ परीक्षा की तैयारी के अनुभव और रणनीतियां साझा कीं. दोनों छात्रों से मिलकर विद्यालय के अन्य विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए. विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों को लगनशील और अनुशासित बताते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की.

मेहनत का कोई तोड़ नहीं: प्राचार्य

इस गौरवमयी अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य जी. के. सिंह ने कहा कि लगन और ईमानदारी से की गई मेहनत हमेशा रंग लाती है, क्योंकि कठिन परिश्रम का कोई तोड़ नहीं होता. परिश्रम के बल पर जीवन में किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हमारे बीच से निकलने वाले सफल छात्र दूसरों का मार्गदर्शन करते हैं, अतः सभी को उनसे प्रेरणा लेकर निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए. अंत में प्राचार्य ने दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >