पिपरा देवस को नगर परिषद बीहट में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध, कांग्रेस नेताओं ने दर्ज करायी आपत्ति

Begusarai News : बेगूसराय के पिपरा देवस पंचायत को नगर परिषद बीहट में शामिल करने के प्रस्ताव का कांग्रेस ने विरोध किया है. अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई गई है.

Begusarai News : ग्राम पंचायत पिपरा देवस को नगर परिषद बीहट में शामिल करने के लिए प्रस्तावित किए जाने का विभिन्न संगठनों की ओर से विरोध शुरू हो गया है. इसी कड़ी में शनिवार को बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आर्य किशोर और मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने अंचल अधिकारी, बरौनी को आवेदन देकर प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज करायी.

कांग्रेस नेताओं ने बताया ग्रामीण क्षेत्र

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिपरा देवस पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र है और जलजमाव से प्रभावित रहता है. ऐसे में पंचायत को नगर परिषद बीहट में शामिल करने का कोई भी निर्धारित मापदंड पूरा नहीं होता है. उन्होंने कहा कि पंचायत को नगर परिषद में शामिल करने के प्रस्ताव की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

Also Read : औरंगाबाद में मोबाइल चार्ज में लगाने के दौरान करंट की चपेट में आई युवती, अस्पताल में कराया गया इलाज

मांग नहीं मानी गयी तो आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिपरा देवस को नगर परिषद में शामिल करने के प्रस्ताव पर समय रहते पुनर्विचार नहीं किया गया तो इसके विरोध में आंदोलन का रुख अख्तियार किया जाएगा. कांग्रेस नेताओं ने भी प्रशासन से प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है.

Also Read : औरंगाबाद के बटाने नदी में डूबने से दो युवक लापता, पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवकों में एक को बचाया गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >