Mau-Kolkata Special Train : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मऊ और कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन बरौनी, हाजीपुर, छपरा और सीवान समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी, जिससे बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
22 जुलाई से शुरू होगा मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का संचालन
पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की बढ़ती सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी. वहीं 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल का संचालन 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा.
बरौनी, हाजीपुर, छपरा और सीवान सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से 13.20 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 14.12 बजे, सलेमपुर से 14.45 बजे, भटनी से 15.02 बजे, भाटपार रानी से 15.17 बजे, मैरवा से 15.35 बजे, सीवान से 16.00 बजे, एकमा से 16.22 बजे, छपरा से 17.10 बजे, दिघवारा से 17.45 बजे, सोनपुर से 18.50 बजे, हाजीपुर से 19.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.47 बजे, बरौनी से 21.20 बजे, किऊल जं. से 22.42 बजे, जमुई से 23.05 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.50 बजे, जसीडीह से 01.28 बजे, मधुपुर से 01.54 बजे, चितरंजन से 02.37 बजे, आसनसोल 03.45 बजे, दुर्गापुर से 04.17 बजे, बर्द्धमान से 05.38 बजे, बैण्डेल से 06.30 बजे तथा नैहाटी से 07.30 बजे खुलकर 08.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
वापसी में गुरुवार को चलेगी कोलकाता-मऊ स्पेशल
वापसी में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को कोलकाता से 13.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 14.10 बजे, बैण्डेल से 14.36 बजे, बर्द्धमान से 15.38 बजे, दुर्गापुर से 16.38 बजे, आसनसोल 17.13 बजे, चितरंजन से 17.38 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, जसीडीह से 18.44 बजे, झाझा से 20.50 बजे, जमुई से 21.17 बजे, किऊल जं. से 21.52 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 00.15 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.00 बजे, हाजीपुर से 01.55 बजे, सोनपुर से 02.07 बजे, दिघवारा से 02.32 बजे, छपरा से 04.10 बजे, एकमा से 04.47 बजे, सीवान से 05.20 बजे, मैरवा से 05.47 बजे, भाटपार रानी से 06.07 बजे, भटनी से 06.30 बजे, सलेमपुर से 06.52 बजे तथा बेलथरा रोड से 07.27 बजे खुलकर 08.40 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी.
ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे
रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 19 कोच लगाए जाएंगे. इनमें दो एसएलआरडी कोच, 10 साधारण द्वितीय श्रेणी, पांच शयनयान श्रेणी, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल रहेगा.
यात्रियों को मिलेगी बेहतर यात्रा सुविधा
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को कोलकाता तक यात्रा करने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी. इससे नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होने की संभावना है.
