बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ₹2 लाख दहेज के लिए हत्या का आरोप

बेगूसराय जिले के भर्रा गांव में 20 वर्षीया विवाहिता रानी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर ₹2 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद आरोपी परिजन शव को एम्बुलेंस में छोड़कर फरार हो गए.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव में 20 वर्षीया विवाहिता रानी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर ₹2 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद आरोपी परिजन शव को एम्बुलेंस में ही छोड़कर फरार हो गए.

दहेज उत्पीड़न का आरोप, एम्बुलेंस में शव छोड़कर भागे ससुराल वाले

मृतका रानी कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व भर्रा गांव निवासी रोहित पासवान से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ₹2 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, जो 8 महीने पहले बेटी के जन्म के बाद और बढ़ गया. मंगलवार शाम अचानक रानी की मौत की खबर मिली. ससुराल वाले उसे अस्पताल ले जाने का नाटक करते रहे और जब उसकी मौत हो गई, तो शव को घर के पास एम्बुलेंस में ही छोड़कर सभी फरार हो गए.

मायके वालों में आक्रोश, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

एम्बुलेंस ड्राइवर की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया. एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. मृतका के परिजनों (डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा गांव) में गहरा आक्रोश है और उन्होंने त्वरित गिरफ्तारी की मांग की है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin Kumar Mishra

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >