सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय

नगर निगम कार्यालय के सभागार में बुधवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता महापौर पिंकी देवी ने किया.

बेगूसराय. नगर निगम कार्यालय के सभागार में बुधवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता महापौर पिंकी देवी ने किया. बैठक में प्रस्तावित एजेंडा खेलो इंडिया यूथ नेशनल फुटबॉल गेम्स-2025 का आयोजन को लेकर नगर निगम द्वारा कराये जाने वाले कार्यों की स्वीकृति दी गयी. दैनिक पारिश्रमिक पर नगर निगम में कार्यरत आकस्मिक कर्मियों को श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना ज्ञापांक के आलोक में पारिश्रमिक के पुनर्निर्धारण करने का निर्णय लिया गया,बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बॉबकैट एवं अन्य उपस्कर/ सामग्रियों के क्रय करने का भी निर्णय लिया गया. विभागीय निदेश के आलोक में उप महापौर को आंतरिक निधि से गाड़ी उपलब्ध कराने, स्वच्छता कार्यों के निरीक्षण हेतु सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी को गाड़ी उपलब्ध कराने, सड़क पर स्थित विद्युत पोल के विस्थापन एवं उचित स्थान पर अधिष्ठापन हेतु प्राप्त प्रतिवेदन पर निर्णय एवं महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत निर्माण कराये जाने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में एजेंडा संख्या- दो के संदर्भ में विभागीय परिपत्र के आलोक में कार्रवाई करने तथा शेष अन्य प्रस्तावित एजेंडा के क्रियान्वयन हेतु समिति के सदस्यों के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी. बैठक में उप महापौर अनिता देवी, नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह, सदस्य गुलशन खातून, सुलेखा कुमारी, विनय कुमार मिश्रा, नीलम देवी, गौरव कुमार, विपिन पासवान, नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >