बिहार पार्टनर्स फोरम के संयोजक बने रहे इ. कौशलेंद्र कुमार, लगातार तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चुने गए

Begusarai News : बिहार पार्टनर्स फोरम की आमसभा में इ कौशलेंद्र कुमार को फिर से संयोजक चुना गया। वे लगातार तीन वर्षों के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Begusarai News : बेगूसराय बिहार पार्टनर्स फोरम की आमसभा में बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति के कार्यपालक निदेशक इ. कौशलेंद्र कुमार को एक बार फिर तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए फोरम का संयोजक सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया. इ. कौशलेंद्र कुमार वर्ष 2006 से लगातार इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं. उनके पुनर्निर्वाचन पर आमसभा में उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी.

एचआईवी-एड्स नियंत्रण के क्षेत्र में कार्यरत संगठनों का साझा मंच

बिहार पार्टनर्स फोरम राज्य में एचआईवी-एड्स नियंत्रण एवं रोकथाम के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संगठनों का एक साझा मंच है. फोरम का गठन तत्कालीन परियोजना निदेशक, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और वरीय भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के. के. पाठक के मार्गदर्शन में किया गया था. फोरम राज्य में संचालित एचआईवी-एड्स एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सलाहकार, समन्वय एवं सहयोगी मंच के रूप में कार्य करता है. इसका उद्देश्य विभिन्न साझेदार संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाना है.

Also Read : नवादा की खबर प्रकाशित होने के चार दिन बाद भी बंद है नल-जल योजना, ग्रामीणों में आक्रोश

अमर कुमार बने कोषाध्यक्ष, पांच कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए

आमसभा में अमर कुमार को फोरम के कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया. इसके अलावा पांच सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी निर्विरोध चुना गया.

आगामी कार्ययोजना और स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

बैठक में फोरम की आगामी कार्ययोजना, एचआईवी-एड्स नियंत्रण कार्यक्रमों में साझेदार संस्थाओं की भूमिका तथा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. सदस्यों ने विभिन्न संगठनों के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन पर भी चर्चा की.

विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े प्रतिनिधि रहे मौजूद

आमसभा में राकेश कुमार, अशोक सिंह, अनिल कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार, ऋतुराज, ठाकुर रविंद्र नाथ सहित राज्य में संचालित विभिन्न टीआई एवं एलडब्ल्यूएस परियोजनाओं के परियोजना निदेशक और सचिव उपस्थित रहे.

Also Read : नवादा के इंटर विद्यालय आंती में साइबर सुरक्षा और बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >