इस्कॉन बेगूसराय में जगन्नाथ कथा का आयोजन: 26 जुलाई को निकलने वाली भव्य रथयात्रा में शामिल होने का आह्वान

बेगूसराय में इस्कॉन द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ कथा महोत्सव के दूसरे दिन भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान भगवान जगन्नाथ की लीलाओं का वर्णन हुआ और 26 जुलाई की भव्य रथयात्रा में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया गया.

Begusarai News: बेगूसराय में इस्कॉन द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ कथा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर परम पूज्य श्रीमन देवकीनन्दन प्रभुजी ने भगवान श्री जगन्नाथ की दिव्य लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए.

राजा इन्द्रद्युम्न और पुरुषोत्तम देव के प्रसंगों का वर्णन

प्रवचन के दौरान प्रभुजी ने बताया कि किस प्रकार राजा इन्द्रद्युम्न ने भगवान की प्रेरणा से भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर की स्थापना की तथा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों की प्रतिष्ठा कराई. उन्होंने राजा पुरुषोत्तम देव की प्रेरणादायक कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान की कृपा से उन्हें विजय प्राप्त हुई और उनका विवाह राजकुमारी पद्मावती के साथ संपन्न हुआ. इन प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और समर्पण का संदेश दिया गया.

हरिनाम संकीर्तन से गूंजा प्रांगण, बांटा गया प्रसाद

कथा की समाप्ति के बाद सभी भक्तों ने उत्साहपूर्वक हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया, जिससे संपूर्ण वातावरण 'हरे कृष्ण' महामंत्र के मधुर कीर्तन से भक्तिमय हो उठा. कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रेमपूर्वक खीर प्रसाद का वितरण किया गया.

26 जुलाई की ऐतिहासिक रथयात्रा में शामिल होने की अपील

इस अवसर पर इस्कॉन बेगूसराय के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास ने सभी श्रद्धालुओं से 26 जुलाई को आयोजित होने वाली भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा में परिवार सहित सम्मिलित होने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि रथयात्रा में सहभागिता आध्यात्मिक उन्नति और भगवान की विशेष कृपा पाने का दुर्लभ अवसर है.

संत-महात्माओं का आगमन, नगर में उत्साह का माहौल

आयोजन को लेकर बिहार एवं झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक संत, संन्यासी और वैष्णव भक्त बेगूसराय पहुंच चुके हैं. वे भगवान की सेवा में हरिनाम संकीर्तन, नृत्य और अन्य धार्मिक कार्यों में लगे हुए हैं. इस्कॉन के अनुसार इस वर्ष की रथयात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है और पूरे नगर में इसे लेकर श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >