महिला संवाद कार्यक्रम में दी गयी योजनाओं की जानकारी

प्रखंड के आदिशक्ति महिला ग्राम संगठन देवपुरा एवं दर्पण महिला ग्राम संगठन विष्णुपुर में जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया.

नावकोठी. प्रखंड के आदिशक्ति महिला ग्राम संगठन देवपुरा एवं दर्पण महिला ग्राम संगठन विष्णुपुर में जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीएम मनोरंजन कुमार ने किया. बीपीएम ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की पहल का सार्थक प्रभाव समाज में दिख रहा है. महिलाएं जीविका संगठन से जुड़कर आर्थिक बदहाली को दूर कर परिवार को आगे बढ़ा रही हैं. महिला संवाद के माध्यम से समाज की हर महिला तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचे. इसमें महिलाओं के उत्थान के लिए चलायी जा रही सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना,बालिका साइकिल योजना, बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आदि की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी. इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक समन्वयक रूपम कुमारी,सामुदायिक समन्वयक कुंदन कुमार,विकास कुमार,अर्चना कुमारी,रीणा कुमारी,रेणु कुमारी सहित दर्जनों जीविका दीदियां मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >