लंबी कूद के सीनियर बालक वर्ग में नैतिक राज व जूनियर में अनुराग को मिला पहला स्थान

शहीद दिनेश प्रसाद सिंह स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता के तहत सिमरिया भोलास्थान स्थित दिनकर स्टेडियम में लम्बी कूद,ऊंची कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

बीहट. शहीद दिनेश प्रसाद सिंह स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता के तहत सिमरिया भोलास्थान स्थित दिनकर स्टेडियम में लम्बी कूद,ऊंची कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सिमरिया एक, सिमरिया दो और अमरपुर पंचायत के कुल 24 प्रतिभागी चयनित हुए. लंबी कूद में सीनियर समूह के बालक वर्ग में नैतिक राज, अनमोल व बॉबी,जूनियर समूह के बालक वर्ग में अनुराग, प्रियांशु व मनखुश ने बाजी मारी.सब जूनियर समूह बालक वर्ग में प्रिंस, केशव व आशु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया. बालिका वर्ग सीनियर समूह में कुमारी रिया प्रथम और जूनियर समूह में मोनिका व सृष्टि प्रथम, साक्षी द्वितीय व श्रेष्ठा प्रियदर्शिनी ने तृतीय स्थान पाया. वहीं ऊंची कूद में सीनियर समूह के बालक वर्ग में आर्यन, मयंक व नैतिक राज ने बाजी मारी. जूनियर समूह के बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम और सृष्टि द्वितीय स्थान प्राप्त किया. बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम, अमरजीत द्वितीय और राजा व अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.गोला फेंक प्रतियोगिता में सीनियर समूह बालिका वर्ग में सोनम प्रथम व सपना द्वितीय स्थान पाया। बालक वर्ग में आर्यन, रंधीर व पीयूष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया.जूनियर समूह के बालक वर्ग में अंकुर, आयुष व अनुराग और बालिका वर्ग में सृष्टि, आयशा व तमन्ना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया.खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक कृष्ण मुरारी ने बताया कि मंगलवार को दिनकर आवास से रूपनगर होते हुए मध्य विद्यालय सिमरिया तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा.प्रतियोगिता में कुंदन झा, गुलशन कुमार, दुर्गेश कुमार, कन्हैया कुमार, विनोद बिहारी, प्रियव्रत कुमार, पियूष, अंकित कुमार, अमृत राज आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया. मौके पर सलाहकार प्रवीण प्रियदर्शी, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव संजीव फिरोज, गीता राय, संजीत कुमार, चुनचुन राय आदि उपस्थित थे. इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन सिमरिया दो पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामानुज सिंह ने किया और उपस्थित ग्रामीणों के साथ शहीद दिनेश सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. पुस्तकालय अध्यक्ष विश्वंभर सिंह के द्वारा चादर देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >