परिचर्चा कार्यक्रम में नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर भरा हुंकार

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को बरौनी प्रखंड स्थित नीरज भवन के सभागार में किया गया.

बीहट. राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को बरौनी प्रखंड स्थित नीरज भवन के सभागार में किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ राजद नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा लालू प्रसाद यादव समाजवाद के नेता हैं और हमसब उनके साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चल रहे हैं.श्री यादव ने कहा विधानसभा चुनाव में बूथ मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है. बूथ मजबूत होगा तभी बूथ जीतेंगे और जब बूथ जीतेंगे तो विधानसभा का चुनाव भी जीतेंगे.महिला राजद नेत्री मनीषा प्रजापति ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट महिलाओं को आरक्षण के अनुरूप दिया जाए.राजनीति में भागीदारी से महिला मजबूत होगी और महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा.वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में हर हाल में जीत मिले,इसे सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में लग जाने का आह्वान किया..वहीं कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव शब्बीर अंसारी,नवल किशोर सिंह,रामानंद यादव सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन राजद के बरौनी प्रखण्ड अध्यक्ष मो अब्दुल जब्बार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >