गरीबों को आधार कार्ड पर राशन देने की मांग

बेगूसराय : सदर प्रखंड की नीमा पंचायत में लॉकडाउन से प्रभावित सभी वर्गों के कार्डविहीन गरीबों को राशन उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गयी है. इसको लेकर विकास मंच नीमा ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है. बताया गया है कि पंचायत में सैंकड़ो परिवार ऐसे हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. दिहाड़ी […]

बेगूसराय : सदर प्रखंड की नीमा पंचायत में लॉकडाउन से प्रभावित सभी वर्गों के कार्डविहीन गरीबों को राशन उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गयी है. इसको लेकर विकास मंच नीमा ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है. बताया गया है कि पंचायत में सैंकड़ो परिवार ऐसे हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. दिहाड़ी मजदूरी कर स्वयं एवं अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी व्यवस्था करते रहे हैं. 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहने के कारण सभी काम-काज बंद हैं. जिससे गरीब परिवार भूखमरी के कगार पर हैं. इस संबंध में विकास मंच नीमा के संयोजक अजीत कुमार सहनी ने जिलाधिकारी से विपदा की घड़ी में राशन कार्ड की अनिवार्यता को दूर करते हुए आधार कार्ड के आधार पर सभी वर्गों के कार्ड विहीन लोगों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >