आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर दिये जरूरी निर्देश

तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.इसमें कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गयी

तेघड़ा. तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इसमें नगर परिषद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान कार्ड योजना के तहत लंबित लाभुकों के लगभग 2.5 लाख आयुष्मान कार्डों के निर्माण को लेकर रणनीति बनाना एवं क्रियान्वयन की गति को तेज करना था. एसडीएम तेघड़ा राकेश कुमार ने बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जो भी पदाधिकारी कार्य में शिथिलता या लापरवाही बरतते पाये जायेंगे. उनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि तीन जून तक हर हाल में सभी पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बना दिया जाना चाहिए. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को विशेष रूप से जिम्मेवारी सौंपी गयी कि वे पंचायतवार सूची तैयार कर प्रत्येक लाभुक तक पहुंच बनाएं. ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रह जाए. एसडीएम राकेश कुमार ने आम जनता से भी अपील करते हुए निर्देश दिए कि वे अपने जरूरी दस्तावेजों (राशन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि) के साथ संबंधित प्रखंड या पंचायत स्तर पर पहुंचकर अपना कार्ड अविलंब बनवाएं. उन्होंने कहा कि यह जनहित से जुड़ी योजना है. बैठक में यह भी तय किया गया कि हर सप्ताह कार्य की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता अनुसार विशेष शिविर भी आयोजित किये जायेंगे. एसडीएम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे समन्वय स्थापित कर अविलंब कार्य को युद्ध स्तर पर संचालित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >