ट्रेन से उतरते समय होमगार्ड जवान का फिसला पैर, घुटने के नीचे का हिस्सा कटा; हालत गंभीर

बेगूसराय से घर लौट रहे होमगार्ड जवान की ट्रेन से उतरते समय दर्दनाक दुर्घटना हुई. लखमिनियां रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से उनका दाहिना पैर घुटने के नीचे से कट गया. फिलहाल वे बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती हैं.

Begusarai News : बरौनी-कटिहार रेलखंड के लखमिनियां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसलने से पूर्व मुखिया सह होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल की पहचान थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 6 निवासी उगनदेव मिश्रा के 55 वर्षीय पुत्र मृदुल कुमार मिश्रा के रूप में हुई है.

बेगूसराय से लौट रहे थे घर

परिजनों ने बताया कि मृदुल शुक्रवार की देर रात बेगूसराय से ट्रेन से अपने घर बलिया लौट रहे थे. इसी क्रम में लखमिनियां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया.

हादसे में कटकर अलग हुआ पैर

ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से वे असंतुलित होकर गिर गये, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस हादसे में उनका दाहिना पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया.

निजी क्लीनिक में इलाज जारी

घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों की मदद से घायल मृदुल कुमार मिश्रा को तत्काल इलाज के लिये बेगूसराय ले जाया गया, जहां उनका इलाज बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कृष्ण कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >