बेगूसराय : वैदिक मंत्रों से गूंजा श्री जगन्नाथ मठ, गुरु पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, मिला आध्यात्मिक संदेश

Guru Purnima Festival : डंडारी के श्री जगन्नाथ मठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान गुरु पूजन, सत्संग और भंडारे का आयोजन किया गया.

Guru Purnima Festival : बेगूसराय के डंडारी प्रखंड स्थित तेतरी डंडारी के श्री जगन्नाथ मठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गुरु पूजन के साथ आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया.

वैदिक मंत्रों के बीच हुआ गुरु पूजन और सत्संग

महोत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गुरु पूजन, सत्संग, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया. महापूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम के दौरान कौड़ी वितरण भी किया गया.

मठाधीश ने बताया गुरु का महत्व

मठाधीश नित्य रमण दास जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि गुरु केवल मार्गदर्शक नहीं, बल्कि वह दिव्य शक्ति हैं जो मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर आत्मबोध और परमात्मा की अनुभूति तक पहुंचाते हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से आध्यात्मिक चिंतन, आत्ममंथन और गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया.

प्रेम, सेवा और संस्कार अपनाने का दिया संदेश

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन की वास्तविक सफलता गुरु के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण में निहित है. गुरु का मार्ग केवल सांसारिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मबोध और आध्यात्मिक उन्नति की दिशा भी प्रदान करता है. उन्होंने समाज में प्रेम, सेवा, संस्कार, नैतिकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, माता मधुमति सिंह, सुधीर सिंह, राजाराम यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे. सभी ने गुरु पूजन और धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर गुरु पूर्णिमा पर्व की गरिमा को बढ़ाया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >