महिला यात्री के साथ जीआरपी थानाध्यक्ष ने किया दुर्व्यवहार, आक्रोशित महिला ने स्टेशन पर मचाया बवाल

बिहार पुलिस की छवि सुधारने एवं पुलिस-पब्लिक के बीच दोस्ताना माहौल बनाने के लिए सरकार व पुलिस मुख्यालय पूरी कोशिश में लगी हुई है.

बेगूसराय.

बिहार पुलिस की छवि सुधारने एवं पुलिस-पब्लिक के बीच दोस्ताना माहौल बनाने के लिए सरकार व पुलिस मुख्यालय पूरी कोशिश में लगी हुई है. लेकिन कुछ पुलिस अधिकारी पब्लिक के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करते हैं कि पूरी पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो जाती है. ऐसा ही ताजा मामला बेगूसराय रेलवे स्टेशन की है. जहां बेगूसराय जीआरपी के पुलिसकर्मियों एवं स्वयं थानाध्यक्ष के द्वारा यात्रियों को भद्दी-भद्दी गालियां दी ही जा रही है. बेगूसराय जीआरपी पुरुष यात्री को कीड़े-मकौड़े तो समझते ही हैं, साथ ही महिला यात्रियों के साथ भी दुर्व्यवहार करने में पीछे नहीं हट रही है.क्या है पूरा मामला : जानकारी अनुसार एक पुरुष यात्री अपनी बहन को ट्रेन से रिसीव करने के लिए बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर गया था. जहां उसने ट्रेन से उतरने में अपनी बहन की मदद की और ट्रेन से सामानों को उतारने लगा. इसी बीच बेगूसराय जीआरपी थानेदार युवक को पकड़ कर थाने ले जाने लगी. जिस पर युवक की बहन ने आपत्ति दर्ज की. महिला रेल यात्री ने आरोप लगाया कि अपने भाई को पकड़ कर ले जाने पर जैसे ही आपत्ति की तो इसी आक्रोश में आकर जीआरपी थानाध्यक्ष ने गाली देना शुरू कर दिया. जीआरपी थानेदार द्वारा गालियां देने से आक्रोशित महिला यात्री ने प्लेटफाॅर्म पर ही बवाल मचाने लग गयी. इस वजह से यात्रियों की भीड़ प्लेटफाॅर्म पर लग गयी. महिला यात्री द्वारा आक्रोश दर्ज कराने के बावजूद जीआरपी थानेदार ने महिला को गाली दी. इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.यात्रियों ने कहा बेगूसराय जीआरपी अन्य यात्रियों के साथ भी कर रहा दुर्व्यवहार : वहीं स्थानीय रेल यात्रियों ने कहा कि इससे पहले भी जीआरपी में कई थानेदार आ चुके हैं, लेकिन इतनी अभद्रता व्यवहार किसी ने यात्रियों के साथ नहीं की है. ये पहले ऐसे थानेदार हैं जो यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं.

क्या कहते हैं रेल एसपीमामला संगीन है. रेल डीएसपी को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दे दिया गया है.हरिशंकर कुमार, रेल एसपी, कटिहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >