बेगूसराय: लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, हाथीदह में खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे बह रही नदी

लगातार बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. हाथीदह में नदी उफान पर है, खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है. जानिये बेगूसराय और आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति पर क्या है ताज़ा अपडेट.

Begusarai News: लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हाथीदह में गंगा नदी उफान पर है और जलस्तर बढ़कर 38.50 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 41.760 मीटर से मात्र तीन मीटर नीचे है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के अनुसार गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि का रुख बना हुआ है.

मुंगेर से पटना तक बढ़ा जलस्तर

विभागीय आंकड़ों के अनुसार मुंगेर में जलस्तर बढ़कर 34.74 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि वहां खतरे का निशान 39.33 मीटर है. इसी प्रकार कहलगांव में जलस्तर बढ़कर 28.45 मीटर हो गया है, जहां खतरे का निशान 31.090 मीटर निर्धारित है. इसके अलावा बक्सर में जलस्तर बढ़कर 51.27 मीटर और पटना के गांधी घाट पर 46.11 मीटर पर पहुंच गया है. वहीं इलाहाबाद में जलस्तर 73.43 मीटर दर्ज किया गया है तथा बनारस में यह 60.88 मीटर पर स्थिर बना हुआ है.

फिलहाल खतरे से बाहर, पर निगरानी जारी

यद्यपि बेगूसराय जिले में अभी फिलहाल बाढ़ का कोई प्रत्यक्ष खतरा नहीं है, लेकिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगर निगम के पांच वार्ड हर वर्ष बरसात के मौसम में प्रभावित होते रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है और कभी जलस्तर स्थिर हो जाता है तो कभी घटने भी लगता है, फिर भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >