वाहन चेकिंग में अंग्रेजी शराब के साथ चार गिरफ्तार

नावकोठी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पहसारा से 1.800 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ चार को गिरफ्तार किया है.

नावकोठी. नावकोठी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पहसारा से 1.800 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ चार को गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति वीरपुर थाने के विकास कुमार, राजकुमार पासवान, मुकेश कुमार, रिकेश कुमार है. उसने बताया कि सफेद रंग का चार पहिया वाहन को चेक करने के उपरांत बीच वाले सीट पर छह केन अंग्रेजी शराब ऑफिसर च्वाइस छिपाकर रखा हुआ था.जिसकी कुल मात्रा 1.800 मिली है.पूछताछ करने पर पीने के लिए शराब छिपाकर ले जाने की बात सभी ने स्वीकार किया.उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कांड अंकित कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय भेजा गया.चार पहिया वाहन तथा बरामद शराब को विधिवत जब्त किया गया.शराब बरामदगी में सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >