महिला से थूक चटवाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, चार अभियुक्त भेजे गए जेल

Begusarai News : बलिया पुलिस ने महिला से थूक चटवाने की वायरल घटना के आरोपी संजय यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Begusarai News : बलिया थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए एक महिला से थूक चटवाने की वायरल घटना के एक अप्राथमिकी अभियुक्त समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसके अलावा समकालीन अभियान के तहत एक कुर्की-जब्ती एवं 13 इश्तेहारों का भी निष्पादन किया गया.

थूक चटवाने के मामले में एक और गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के जानीपुर नवटोलिया में महिला से थूक चटवाने की वायरल घटना के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त जानीपुर निवासी स्वर्गीय सागर यादव के पुत्र संजय यादव को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

हत्या के प्रयास और अपहरण मामले में भी कार्रवाई

पुलिस ने कुर्की-जब्ती मामले के इश्तेहार वारंटी छोटी बलिया निवासी अवधेश दास के पुत्र राजकुमार दास को भी गिरफ्तार किया. वहीं हत्या के प्रयास के एक मामले में राहतपुर निवासी राम इकबाल सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इसके अलावा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में थाना क्षेत्र के मनसेरपुर निवासी मनटुन महतो के पुत्र नवराज कुमार उर्फ नीरज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

समकालीन अभियान के तहत कुर्की और इश्तेहार का निष्पादन

थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने एक कुर्की-जब्ती और 13 इश्तेहारों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishna

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >