वन विभाग की मनमानी के खिलाफ किसानों का आमरण-अनशन शुरू

कावर झील क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई से नाराज किसान अरुण सिंह ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के गेट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है.

चेरियाबरियारपुर. कावर झील क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई से नाराज किसान अरुण सिंह ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के गेट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार अरुण सिंह विक्रमपुर पंचायत के कोरजाना गांव के रहने वाले हैं. आमरण अनशन पर बैठे किसान श्री सिंह ने कहा कि वन विभाग पेड़ लगाने के नाम पर किसानों की फसल बर्बाद कर रहा है. खेतों में थुंब बना दिया जाता है. इससे किसान परेशान हैं. अनशन की शुरुआत होते ही मंझौल के सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार ने उक्त किसान को समर्थन देते हुए कहा कि किसान अन्नदाता हैं. उनकी मांगें जायज हैं. हम इस क्षेत्र के पीड़ित किसानों के साथ हैं. वहीं आमरण-अनशन की सूचना फैलते ही धीरे-धीरे अन्य किसान भी समर्थन में आने लगे.

लालच देकर संघर्ष को कमजोर करने का लगाया आरोप

शाम तक सामाजिक कार्यकर्ता संतोष ईश्वर, जयशंकर कुमार, फुटूश सिंह, पुतुल शर्मा, मुकेश सिंह, मनीष कुमार, चंद्रमौली सिंह, सुमन कुमार समेत कई अन्य किसान अनशन स्थल पर पहुंचे. विदित हो कि कावर टाल क्षेत्र के किसान और मजदूर पिछले 35 साल से सरकारी नीतियों से परेशान हैं. सरकार की टालबहटाल नीति से किसानों को गुमराह करने की बात कही जा रही है. किसानों का कहना है कि लालच देकर संघर्ष को कमजोर किया गया. लेकिन अब किसान जागरूक हो रहे हैं. धीरे-धीरे वे अनशन स्थल की ओर आने लगे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की नीतियां और राजस्व विभाग की संवेदनहीनता के कारण वन प्रमंडल बेगूसराय किसानों की फसलें बर्बाद कर रहा है. अभी तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >