Begusarai News : घर में घुस कर सोयी अवस्था में किसान की गोली मारकर हत्या

बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनियां वार्ड 24 में रविवार की रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे किसान कृष्णनंद यादव (55) को गोली मारकर हत्या कर दी.

बलिया. बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनियां वार्ड 24 में रविवार की रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे किसान कृष्णनंद यादव (55) को गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक गोविंद यादव के पुत्र थे. घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया. बेगूसराय में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की. इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी शुरू कर दी गयी. सोमवार की सुबह एफएसएल टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की.

पति को नाम लेकर बुलाया और गोली मार दी

मृतक की पत्नी ने बताया कि आधी रात बाइक सवार अपराधियों ने उनके पति को नाम लेकर बुलाया और गोली मार दी. घर के बाहर देखने पर वह गंभीर रूप से घायल थे और सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के किसी से विवाद की सूचना नहीं मिली है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और शीघ्र ही हत्यारों की गिरफ्तारी का दावा किया है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर और आस-पड़ोस में कोहराम मच गया. शोकाकुल परिजन और स्थानीय लोग मृतक के घर इकट्ठा हुए और गहरे सदमे में हैं. पुलिस लगातार सुराग जुटा रही है और घटना में शामिल अपराधियों की तलाश जारी है. परिवार में उनके तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं, जिनमें सभी पुत्रियां और दो पुत्र विवाहिता हैं. यह हत्या स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर गयी है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ कर न्याय के कठघरे में लाया जायेगा और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >