बेगूसराय: इको क्लब को लेकर कार्यशाला का आयोजन

बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड में इको क्लब द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यक्रम में विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों पर चर्चा हुई.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड के प्लस टू परियोजना बालिका विद्यालय दशरथपुर में बुधवार को इको क्लब के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम में पर्यावरणीय गतिविधियों के संचालन हेतु विद्यालय में परिचर्चा आयोजित की गई. इसमें विद्यालय स्तर पर नियमित रूप से चलने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत किया गया.

पर्यावरण के प्रति जागरूकता करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

प्रशिक्षक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किरण मंडल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.उक्त मौके पर प्रज्ञा कुमारी, अभिनव कुमार दास , लेखापाल अरविंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: पंकज झा

Published by: Vikash Jha

पंकज झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >