दो पिकअप पर लदी 547.56 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की सुबह छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड का 547.56 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया.

साहेबपुरकमाल. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की सुबह छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड का 547.56 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब लदी दो मैजिक पिकअप गाड़ी और एक ग्लैमर बाइक भी जब्त किया है. इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया है कि बुधवार की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि सनहा बखड्डा पेट्रोल पंप से बखड्डा गांव की ओर जाने वाली सड़क में एक बगीचा के समीप शराब लदी मैजिक पिकअप गाड़ी दूसरे पिकअप गाड़ी में शराब लोड कर रहा है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दल बल के साथ की गयी छापेमारी में पिकअप गाड़ी में शराब पहुंचाने आये चालक को दबोच लिया गया.

बखड्डा गांव की ओर जाने वाली सड़क में पुलिस ने की छापेमारी

उसकी पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के बजलपुरा निवासी स्व नरेश सिंह के पुत्र चंदन कुमार दीनू के रूप में हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि दो पिकअप गाड़ी और एक बाइक पर लदा विदेशी शराब में आर एस ब्रांड के 750 एमएल का 33 कार्टन, ऑफिसर च्वाइस का दो कार्टन के अलावे स्टॉग किक बियर 500 एमएल के 18 कार्टन, चार कार्टन फ्रूटी शामिल है. जिसमें कुल शराब 547.56 लीटर शराब है. थाना प्रभारी के अनुसार शराब बंगाल से लाया गया था और इस क्षेत्र में आपूर्ति करने की कोशिश कर रहा था. गिरफ्तार चालक सह धंधेबाज को खगड़िया जिला के उत्पाद विभाग के अधिकारी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इस धंधा में शामिल अन्य धंधेबाजों की भी पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >