सिघौंल में नाला का निर्माण तो कर दिया गया, पर जलनिकासी की नहीं हुई व्यवस्था

नगर निगम क्षेत्र के कई वार्ड जरा सा भी बारिश होने पर जलजमाव की समस्या से ग्रसित हो जाते है.

बेगूसराय. नगर निगम क्षेत्र के कई वार्ड जरा सा भी बारिश होने पर जलजमाव की समस्या से ग्रसित हो जाते है. उनमें वार्ड नंबर एक सिंघौल में जलनिकासी की समस्या लोगों को काफी परेशान कर रही हैं. सिघौंल क्षेत्र में नाला का निर्माण तो कर दिया गया है, परंतु जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. जलनिकासी की व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वार्ड नं एक में जलजमाव की पुरानी समस्या है.वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में संपर्क नाला व मुख्य नाला का निर्माण तो कर दिया गया है. परंतु नाले से निकल कर गंदा पानी जाएगा कहां यह निर्धारित ही नहीं है.

घरों का पानी निकल कर नाले में रहता है जमा, राहगीर होते हैं परेशान

जिसके वजह से घरों का पानी निकल कर नाला में पड़ा रहता है. ओवर फ्लो होकर सड़क पर भी चला आता है जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी होती है. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्के फुल्के बारिश में भी सड़क पर जलजमाव हो जाता है. माली टोला में सड़क का लेबल डाउन रहने से बारिश के दौरान जलजमाव हो जाता है. वहीं कानून टोल व पासवान टोला के बीच सड़क के मध्य बने नाला को बंद कर सड़क बना देने से समस्या और बढ़ गयी है. इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य नारायण रजक,नारायण साह, निर्मला देवी आदि ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था स्थाई नहीं भी था तो भी इधर के नाला का पानी एक सरकारी गढ्ढे में चला जाता था. पूर्व में बनवाए गये नाला के उपर से वर्तमान में सड़क बना दी गयी जिसके कारण उक्त मार्ग पर परेशानी काफी बढ़ गयी है.

लोहियानगर के पूर्वी क्षेत्र में जलजमाव की है स्थायी समस्या

शहर में बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या एक आम समस्या बनी हुई है. परंतु शहर के सबसे बड़े कॉलोनी लोहियानगर में रहने वाले लोग स्थाई रुप से जल जमाव की समस्या से ग्रसित है.लोहियानगर वासी वर्षों से जलजमाव की समस्या से मुक्ति की वाट जोह रहें है.जलजमाव की समस्या को लेकर लगातार सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय पार्षदों की नगर निगम प्रशासन से स्थाई हल की मांग करते रहें हैं. संपूर्ण लोहिया नगर तीन भाग जलजमाव से ग्रसित है.पूर्वी क्षेत्र में जलजमाव स्थाई हो गयी. जिससे समस्या विकराल होती जा रही है.पानी से काफी दुर्गंध फैल जाती है.वहीं इन इलाको में मच्छरों का प्रकोप भी जलजमाव के कारण अधिक है. बरसात के मौसम में संपूर्ण लोहिया नगर तथा बरसात के बाद भी अन्य दिनों लोहिया नगर का एक हिस्सा सालों भर जलजमाव से ग्रसित रहता है उसका मुख्य कारण शहर के जल निकासी का स्थाई रूप से आउटलेट नहीं है. लोहिया नगर वार्ड 28 की चौहद्दी कुछ इस तरह है.जिसके उत्तर आइटीआइ सड़क से सूजा सीमान,दक्षिणी रेलवे लाइन पूर्व सूजा सीमान तथा पश्चिम में एसएच-55 स्थित है.इस एस 55 को क्रॉस कर बाघा-बाघी का भी पानी आकर जलजमाव का स्थिति पैदा कर देती है.स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर आइटीआइ रोड से लेकर महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी होते हुए मनोकामना मंदिर तक मुख्य नाला का निर्माण हो जाता है तो जलजमाव की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जायेगी.

बोलीं मेयर

बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या से लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए निगम क्षेत्र के सभी छोटे बड़े नाले का गाद निकालने के लिए अभियान शुरु कर दी गयी है. साथ ही जलजमाव की समस्या से मुक्ति के लिए स्ट्राॅम वाटर ड्रेनेज योजना की स्वीकृति के के लिए कई बार नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री से मिली हूं.मंत्रीजी का नये वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना की स्वीकृति का आश्वासन मिला है. पिछले दिनों बेगूसराय में समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को भी योजना की स्वीकृति के संबंध में आग्रह पत्र सौंपी हूं.शीघ्र ही योजना का क्रियान्वयन गति शुरु होने की संभावना है.

पिंकी देवी, महापौर, नगर निगम, बेगूसराय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >