6 से 8 दिसंबर तक होगा जिलास्तरीय युवा उत्सव

कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.

बेगूसराय. कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बताया गया कि जिलास्तरीय युवा उत्सव 2025-26 का आयोजन आगामी 06 दिसंबर से 08 दिसंबर 2025 तक प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी भवन कंकौल में किया जायेगा. कला संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि युवा कलाकारों के लिये निबंधन प्रक्रिया 25 नवंबर से प्रारंभ होकर 05 दिसंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक प्रतिभागी जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय बेगूसराय में अपना निबंधन करा सकेंगे. राष्ट्रीय युवा उत्सव के नियमों के अनुरूप प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गयी है. निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा. उत्सव में प्रदर्शन कला और चाक्षुष कला दोनों श्रेणियों के प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा. प्रदर्शन कला के तहत समूह लोकनृत्य एवं समूह गायन शामिल हैं, जिनमें संगत कलाकार सहित अधिकतम 10 कलाकार भाग ले सकेंगे. व्यक्तिगत श्रेणी में कहानी लेखन, कविता, चित्रकारी एवं वक्तृता (भाषण) प्रतियोगिता होगी. इसके अतिरिक्त, लघु नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, वाद्य-वादन, हारमोनियम (सुगम), मूर्तिकला तथा छायाचित्रण जैसी विधाओं को भी प्रोत्साहन दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का चयन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा. प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का नाम राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 के लिये प्रस्तावित सूची में शामिल कर विभाग को भेजा जायेगा. बैठक में विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन की जिम्मेदारी रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय, बेगूसराय को दी गयी है. सभी कला विधाओं सहित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं को 08 दिसंबर 2025 को उत्सव के समापन समारोह में सम्मानित किया जायेगा. डीएम ने उत्सव में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान को निर्देशित किया है. उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों सहित एसओएस बाल ग्राम, सिंघौल के छात्र-छात्राओं को भी कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा, कला संस्कृति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >