बेगूसराय. बेगूसराय के अमित कुमार ने 39 वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता. 39 वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ताइक्वांडो क्यूरोगी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 13 से 15 जनवरी तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, न्यू दिल्ली मे आयोजित किया गया था. ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के खिलाडी सब-जूनियर वर्ग में भाग लिये. जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदु कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिला संघ से संबंधित नौ खिलाड़ी ने उक्त राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व किये थे. बिहार टीम के कोच मो फुरकान के नेतृत्व मे जिले के ताइक्वांडो खिलाडियों ने बिहार ताइक्वाडो संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक जीतकर बिहार राज्य को स्वर्णिम उपलब्धि दिलवाई है. अमित की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष सह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन,बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, बिहार ताइक्वांडो संघ के महासचिव राजेश कुमार साहु, कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद,खेल संयोजक विश्वजीत कुमार,जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
