बीएलओ की बैठक में मतदान केंद्र व मतदाता सूची की समस्याओं को दूर करने पर हुई चर्चा

प्रखंड के विमर्श कक्ष में बखरी विधान सभा एवं चेरियाबरियारपुर विधान सभा से जुडे सभी बीएलओ की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी.

नावकोठी. प्रखंड के विमर्श कक्ष में बखरी विधान सभा एवं चेरियाबरियारपुर विधान सभा से जुडे सभी बीएलओ की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी चिरंजीव पांडेय ने किया. उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर बीएलओ और विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से आयोजित किए गये. बैठक में कांग्रेस, भाजपा, जदयू, सीपीआइ, लोजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दल के प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए. किसी भी सदस्यों की ओर से मतदान केंद्र और मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं रिकार्ड कराया गया.

सभी बीएलओ के क्रियाकलाप पर संतोष व्यक्त किया

उपस्थित राजनीतिक दल के नेता एवं प्रतिनिधि ने उपस्थित सभी बीएलओ के क्रिया-कलाप पर संतोष व्यक्त किया. बैठक में भाजपा के मुकेश कुमार, जदयू के मुकेश सिंह,कांग्रेस के सुरेश पासवान,सीपीआई के चंद्रभूषण चौधरी, लोजपा के शंकर राय सहित विभाकर कुमार,राजेश यादव,रवींद्र कुमार ,संतोष कुमार, संजय कुमार, मो इमरान, राधारमण पोद्दार, रविन्द्र राय, धर्मशील कुमार, अमरेश कुमार, देवेंद्र पासवान, हरिहर सहनी, पंकज कुमार, मो शम्सुज्जोहा, प्रणव कुमार, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, रजनीश कुमार, सरोज सहनी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >