राजेंद्र नगर मुख्य मार्ग पर बह रहा नाले का गंदा पानी

शहर के कुछ वार्डों में नाला का लेबल डाउन रहने तथा नाला का धीमा जलनिकासी के बजह से गंदा पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहने लगती है.

बेगूसराय. शहर के कुछ वार्डों में नाला का लेबल डाउन रहने तथा नाला का धीमा जलनिकासी के बजह से गंदा पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहने लगती है. शहर के पावर हाउस रोड व स्टेशन रोड को जोड़ने वाली राजेंद्र नगर का मुख्य मार्ग से कुमार होटल से आगे आर्य निकेतन पब्लिक स्कूल के पास नाला का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. सड़क पर गंदा पानी का बहाव इतना अधिक है कि भीषण धूप व गर्मी के समय में भी लगभग 75 मीटर सड़क पर गंदगी बिखेर रखा है. सड़क पर बहते नाला का गंदा पानी के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. पैदल चर रहे राहगीरों को तब और अधिक फजीहत हो जाती है जब बगल से गुजर रहे बाइक का पहिया गढ्ढे में पड़ने से गंदा पानी छलक कर कपड़े खराब देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >