बेगूसराय के डंडारी पीएचसी में टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा, स्वास्थ्य कर्मियों ने वितरित की हेल्थ किट

बेगूसराय के डंडारी प्रखंड में एक अनूठी पहल के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने गोद लिए गरीब और जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण युक्त हेल्थ किट वितरित की हैं। यह पहल स्थानीय स्तर पर सराही जा रही है।

Begusarai News: बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) तेतरी में सोमवार को गोद लिए गए गरीब एवं जरूरतमंद टीबी (क्षय रोग) मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्थ किट का वितरण किया गया. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस अनूठी पहल की स्थानीय स्तर पर काफी सराहना की जा रही है.

स्वास्थ्य कर्मियों ने गोद लिए मरीज, पोषण सामग्री वितरित

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर कई टीबी मरीज सही और पौष्टिक आहार नहीं ले पाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होने में काफी समय लगता है और कठिनाइयां आती हैं. इसे ध्यान में रखते हुए पीएचसी के कर्मचारियों ने व्यक्तिगत रूप से पहल कर कम से कम एक-एक मरीज को गोद लिया है.

इसके तहत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह ने स्वयं दो मरीजों को, जबकि हेल्थ मैनेजर एसजेड रहमान, बीसीएम पंकज कुमार और एकाउंटेंट दिनेश कुमार ने एक-एक गरीब टीबी मरीज को गोद लिया है. मरीजों को वितरित किए गए हेल्थ किट में प्रोटीन युक्त दाल, सोया चंक्स, गेहूं का आटा, चावल, पोहा, मिल्क पाउडर, मूंगफली और मास्क जैसी आवश्यक सामग्रियां शामिल हैं.

समय पर कराएं जांच, पीएचसी में इलाज व दवाएं पूरी तरह नि:शुल्क

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीबी से बचाव और सही समय पर इलाज के लिए लोगों को लक्षण दिखने पर नियमित रूप से स्क्रीनिंग करानी चाहिए. उन्होंने बताया कि टीबी रोग की पुष्टि होने पर सरकारी नीति के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए निःशुल्क जांच और दवाओं की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin Kumar Mishra

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >