आज बेगूसराय आयेंगे सीएम नीतीश कुमार, यमुना भगत स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलेंगे

मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को बेगूसराय पहुंचेंगे. सीएम यहां पर बरौनी के यमुना भगत स्टेडियम में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के फुटबॉल मैच और पिढ़ौली पंचायत में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सह महिला संवाद में भी भाग लेंगे और कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

तेघड़ा (बेगूसराय). मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को बेगूसराय पहुंचेंगे. सीएम यहां पर बरौनी के यमुना भगत स्टेडियम में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के फुटबॉल मैच और पिढ़ौली पंचायत में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सह महिला संवाद में भी भाग लेंगे और कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार दोपहर बार साढ़े तीन बजे तेघड़ा अनुमंडल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे. यहां पर बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत अन्य अधिकारी उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद सीएम यमुना भगत स्टेडियम पहुंचेंगे व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय और संवाद करने के साथ फुटबॉल मैच देखेंगे. चार बजकर 10 मिनट पर सीएम यमुना भगत स्टेडियम से पिढ़ौली पंचायत के लिए रवाना होंगे जहां डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में आयोजित विशेष विकास शिविर व महिला संवाद में भाग लेंगे. इस दौरान सीएम लाभुकों को सरकारी योजना का लाभ, अनुदान राशि, चिकित्सीय प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, प्रोत्साहन राशि, उपकरण, राशन कार्ड और लगभग 600 विस्थापित परिवारों को बासगीत का पर्चा देंगे. इस दौरान कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास भी किया जायेगा. इन कार्यक्रमों में सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >