CM Nitish Gift: इस जिले में 3 नए पुलों का प्रस्ताव, 70 KM की दूरी 16 KM में होगी तय

CM Nitish Gift: बिहार के बेगूसराय में तीन पीपा पुल के निर्माण को लेकर डीएम ने पथ निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा है. इन पुलों के निर्माण में करीब 71.28 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत बताई गई है. प्रस्तावित पुलों के बन जाने से यात्रा काफी सुगम हो जाएगी. पढ़ें पूरी खबर…

CM Nitish Gift: बिहार के बेगूसराय जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. जिले में गंगा नदी पर तीन पीपा पुल बनाए जाने का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है. यह प्रस्ताव डीएम तुषार सिंगला ने पथ निर्माण विभाग को भेजा है. प्रस्ताव के तहत मटिहानी प्रखंड को शाम्हो प्रखंड, अयोध्या घाट को बाढ़ प्रखंड और झमटिया घाट को बाढ़ प्रखंड से जोड़ने के लिए तीन पुलों का निर्माण किए जाने की बात कही गई है. प्रस्ताव की अनुमानित लागत 71.82 करोड़ रुपये बताई गई है. इन तीन पुलों के बन जाने से बेगूसराय और पटना के बीच की दूरी कम हो जाएगी. इससे बेगूसराय से राजधानी पटना आने-जाने में समय का बचत होगा. साथ ही इन पुलों के निर्माण से दियारा क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में आवागमन आसान हो जाएगा.

70 KM से 16 KM पर आ जाएगी दूरी

वर्तमान समय में शाम्हो प्रखंड के लोगों को बेगूसराय जिला मुख्यालय जाने के लिए सूर्यगढ़ा, लखीसराय, बड़हिया, हथीदह, राजेंद्र पुल होते हुए लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. इसके लिए लोगों को दो घंटे की यात्रा करनी पड़ती है. पीपा पुल बनने के बाद यह दूरी घटकर मात्र 16 किलोमीटर रह जाएगी.

पटना की दूरी हो जाएगी कम

इसके साथ ही तेघड़ा प्रखंड के लोगों को राजधानी पटना जाने के लिए वर्तमान में 127 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है, इसके लिए तीन से चार घंटे का समय लगता है. अयोध्या घाट पर पीपा पुल बनने के बाद यह दूरी घटकर लगभग आधा यानी करीब 67 किलोमीटर हो जाएगी, जिससे लोगों को समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

ठीक इसी तरह, बछवाड़ा प्रखंड के लोगों को पटना जाने के लिए लगभग 140 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जिसमें चार से पांच घंटे का समय लगता है. झमटिया घाट पर पीपा पुल बनने से यह दूरी घटकर मात्र 60 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे यात्रा भी सुगम होगी और लोगों समय भी बचेगा.

दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे

बेगूसराय के शाम्हो, मटिहानी, तेघड़ा और बछवाड़ा प्रखंड को पटना जिला के बाढ़ प्रखंड से जोड़ने के इस प्रस्ताव से न केवल लोगों को यात्रा के एंगल से लाभ होगा बल्कि क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. दूरी कम होने से दियारा क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और व्यापार में भी विस्तार होगा. बेगूसराय डीएम की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद जल्द ही पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

ALSO READ: Bihar Budget Session: पुलिस पर हमले और हत्या के मुद्दों पर एक बार फिर आमना-सामना, बजट सत्र के 11वें दिन भी हंगामे के आसार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >