बच्चों को भूकंप आने पर धैर्यपूर्वक सुरक्षित व्यवहार अपनाने के तरीके बताये गये

भूकंप सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राज्य आपदा मोचन बल द्वारा व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है.

बेगूसराय. भूकंप सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राज्य आपदा मोचन बल द्वारा व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में मटिहानी अंचल स्थित केएल हाइ स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से होने वाले संभावित जान-माल के नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. एसडीआरएफ के प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा बच्चों को भूकंप आने के कारण, उसके प्रभाव तथा आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्यपूर्वक सुरक्षित व्यवहार अपनाने के तरीकों के बारे में समझाया गया. ड्रॉप, कवर और होल्ड जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर बच्चों को बताया गया कि भूकंप के दौरान एवं उसके बाद किस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है. साथ ही सुरक्षित स्थानों की पहचान, खुले मैदान में जाने की सावधानियां तथा अफवाहों से बचने की सलाह भी दी गयी. इसके अतिरिक्त, भूकंप सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एलइडी प्रचार वाहनों के माध्यम से तेघड़ा एवं बछवाड़ा अंचलों में लगातार वीडियो संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है. इन वीडियो के जरिए आम नागरिकों को भूकंप से पूर्व, भूकंप के दौरान एवं भूकंप के बाद अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से दी जा रही है. इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों में आपदा प्रबंधन के प्रति समझ विकसित करना, जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करना तथा समाज को आपदा के प्रति सतर्क एवं तैयार बनाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >