Bihar News: बेहद प्रसिद्ध है बिहार की यह चाय दुकान, बड़े-बड़े नेता मंत्री भी लेते हैं चुस्की

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिला की गंडोरी चाय दुकान पूरे राज्य में प्रसिद्ध है. इस चाय का क्रेज आज भी बरकरार है. यहां आम से लेकर खास लोग रोजाना चाय की चुस्की लेने के लिए पहुंचते हैं.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिला की गंडोरी चाय दुकान पूरे राज्य में प्रसिद्ध है. इस चाय का क्रेज आज भी बरकरार है. यहां आम से लेकर खास लोग रोजाना चाय की चुस्की लेने के लिए पहुंचते हैं. गंडोरी महज 10 रुपए में चाय पिलाते हैं और रोजाना 700 से अधिक लोग इनके दुकान पर चाय पीने पहुंचते हैं. इनकी दुकान पर हर वक्त ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है.

करीब 69 वर्षों से है यह चाय दुकान

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां की चाय खास होती है. जो एक बार पी लेता है वे हमेशा पहुंचता है. कई लोग तो 10-10 वर्षों से वहां की चाय पी रहे हैं. यह चाय की दुकान 69 वर्षों से इस चौक पर है. यहां शौकिया लोग चाय पीने आते हैं. मंत्री गिरिराज सिंह सहित अन्य नेता भी यहां गाहे-बगाहे चाय की चुस्की लेने जरूर आते हैं. इस दुकान में गंडोरी ने नेताओं की तस्वीरें भी लगा रखी है.

Also Read: बिहार के इन तीन मुखिया को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

दूसरी जगह नहीं मिल पाती ऐसी चाय

स्थानीय लोगों ने आगे बताया कि चाय में खासियत नहीं चाय बनाने वालों में खासियत है. सब तो दूध में चीनी चायपत्ती डालकर ही चाय बनाते हैं. लेकिन गंडौरी की चाय जैसा जिले में कोई चाय नहीं बना पाता है. यहां ग्राहक जिस प्रकार से चाय का आनंद उठाते हैं. उनको दूसरी जगह ऐसे स्वाद की चाय नहीं मिल पाती है. इधर से गुजरने वाले आम से लेकर खास लोग चाय की चुस्की लेने के लिए जरूर रुकते हैं.

बता दें कि गंडोरी के पिता ने 1955 में यह दुकान खोली थी. तब से यह दुकान अभी तक चल रही है. साल 1977 से गंडोरी इस दुकान के कारोबार में लगे हैं. इस दुकान पर रोजाना 50 से 60 लीटर दूध के चाय बिक जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >