Bihar News: प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर के बदले पैसा लेने वाली मैडम हुई सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Bihar News: बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल में बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के बदले पैसा लेने का मामला सामने आया था. पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. अब उसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मैडम को सस्पेंड कर दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक प्रधानाध्यापिका ने बोर्ड के प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के लिए छात्रों से पैसे लिए थे. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है. जांच के साथ-साथ कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है. डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर आरोपी प्रधानाध्यापिका प्रगति कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नया टोला कल्याणपुर, बेगूसराय का है. 

किसी ने वीडियो किया था शेयर

वायरल वीडियो में आरोपी प्रधानाध्यापिका को छात्रों से पैसे लेते साफ देखा जा सकता है. वीडियो में छात्र यह भी कहता है कि मैम, कुछ कम नहीं होगा क्या? दो छात्रों को नंबर देने के बदले 1400 रुपए लेने का दावा किया जा रहा है. बदले में प्रधानाध्यापिका ने तीन विषयों में 29, 29 और 28 नंबर देने का वादा किया था. इस पूरे प्रकरण का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद जमकर वायरल होने लगा. लोग वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे थे. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विभागीय जांच जारी

मामले को लेकर डीएम तुषार सिंगला ने बताया है कि एचएम के द्वारा प्रैक्टिकल के नाम पर पैसा वसूलने का वीडियो सामने आया था. इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि विभागीय जांच की जा रही है. मामले को सत्य पाया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देशित भी किया गया है.

ALSO READ: Muzaffarpur: बाइक की टंकी पर युवती को बैठाकर स्टंटबाजी के मामले में कार्रवाई, आरोपी निकला चौकीदार का बेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >