नेशनल रैंकिंग की राह खोलेगा बेगूसराय का बैडमिंटन टूर्नामेंट, 150 से ज्यादा युवा शटलर दिखाएंगे दम

बेगूसराय 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. 150 से अधिक युवा शटलर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जुटेंगे. यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी.

बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान और बेगूसराय जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की मेजबानी में आगामी 14 सितंबर से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ‘हंड्रेड बिहार जूनियर (अंडर-17 एवं अंडर-19) स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है.

बेगूसराय जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रंजन चौधरी ने बताया कि यह आयोजन लोहियानगर स्थित प्रतिष्ठित श्रीकृष्णा इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा.

150 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

अध्यक्ष ने बताया कि बेगूसराय जिला बैडमिंटन एसोसिएशन एवं बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक तथा बालिका दोनों वर्गों में बिहार के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक युवा शटलर (खिलाड़ी) अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पहुंचेंगे.

राष्ट्रीय मंच के लिए मिलेगी रैंकिंग

आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करना है.

इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को आधिकारिक राज्य रैंकिंग अंक प्रदान किए जाएंगे, जो उन्हें नेशनल और ऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट्स के लिए क्वालीफाई करने में मदद करेंगे.

14 को उद्घाटन व 18 को फाइनल

अध्यक्ष ने बताया कि 14 सितंबर को श्रीकृष्णा इंडोर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय प्रशासन, खेल जगत के अतिथि और बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. 18 सितंबर 2026 को फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा.

आधुनिक सिंथेटिक कोर्ट पर मैच

सभी मैच पेशेवर मानकों के अनुसार स्टेडियम के आधुनिक सिंथेटिक कोर्ट पर खेले जाएंगे और विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और खेल सामग्री से सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर सचिव रूप कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार और उपाध्यक्ष संजीव कुमार उपस्थित थे.

Also Read : ट्रेन से उतरते समय होमगार्ड जवान का फिसला पैर, घुटने के नीचे का हिस्सा कटा; हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >