बेगूसराय में श्री राधा कुंज बिहारी मठ में भक्ति और आम रस का अद्भुत संगम, धूमधाम से मना आम महोत्सव

Begusarai News : बेगूसराय स्थित श्री राधा कुंज बिहारी मठ (हरे कृष्णा सेंटर) में ग्रीष्म ऋतु के विशेष पर्व आम महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. पूरे मठ परिसर में हरे कृष्ण महामंत्र की गूंज और भक्तिमय माहौल ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद में डुबो दिया.

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय स्थित श्री राधा कुंज बिहारी मठ (हरे कृष्णा सेंटर) में ग्रीष्म ऋतु के विशेष पर्व आम महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. पूरे मठ परिसर में हरे कृष्ण महामंत्र की गूंज और भक्तिमय माहौल ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद में डुबो दिया.

भगवान जगन्नाथ को लगाया गया विशेष आम भोग

महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान श्री जगन्नाथ, भ्राता बलदेव और बहन सुभद्रा महारानी को अर्पित किया गया विशेष छप्पन भोग रहा. भगवान को देश के अलग-अलग हिस्सों से मंगाए गए अलफोंसो, दशहरी, लंगड़ा, चौसा और सफेदा जैसे कई स्वादिष्ट आमों का भोग लगाया गया.

आमों से सजा दिव्य दरबार बना आकर्षण का केंद्र

भोग अर्पण के बाद भगवान का मनमोहक और आकर्षक श्रृंगार किया गया. आमों से सजे भव्य दरबार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. भक्त भगवान के दर्शन कर भाव-विभोर नजर आए.

महामंत्र की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल

पूरे आयोजन के दौरान “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” महामंत्र की मधुर ध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन में भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया.

संतों ने बताया आम महोत्सव का आध्यात्मिक महत्व

यह आयोजन प्रमोद भागवत स्वामी, ईश्वर नाम प्रभु और रक्षक गिरिधारी प्रभु के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति का प्रथम और श्रेष्ठ फल भगवान को अर्पित करना सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. भगवान श्रद्धा और भाव से अर्पित हर वस्तु को सहर्ष स्वीकार करते हैं.

महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन

महोत्सव के अंत में भव्य आरती का आयोजन किया गया. इसके बाद भगवान जगन्नाथ को अर्पित विशेष आम महाप्रसाद और भंडारे का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया. अंत में मठ प्रबंधन की ओर से सभी भक्तों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

Also Read : शेखपुरा में तीन साल से अधूरी पड़ी खांडपर पहाड़ी की सड़क, डिजाइन की गलती और ठेकेदार की लापरवाही पर उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >