सिमरिया में गंगा स्नान के दौरान डूबीं ननद-भाभी, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Begusarai News: बेगूसराय के सिमरिया सीढ़ी घाट पर शनिवार अहले सुबह गंगा स्नान के दौरान ननद-भाभी गहरे पानी में डूब गईं. गोताखोरों की मदद से ननद का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि भाभी की तलाश जारी है.

Begusarai News (प्रभाकर बेग और बिपिन राज की रिपोर्ट): बेगूसराय में शनिवार की अहले सुबह सिमरिया के पुराना पुल के समीप सीढ़ी घाट में गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से ननद की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि इस हादसे में डूबी उनकी सगी भाभी की तलाश अभी भी लगातार जारी है. गोताखोरों द्वारा ननद का शव पानी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. जिसकी पहचान दरभंगा जिला के हनुमान नगर प्रखंड क्षेत्र के डीलाही गांव निवासी श्रवण महतों की करीब 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रुप में की गयी है.

भाभी की तलाश अभी भी जारी

वहीं पानी में लापता हुई महिला की पहचान अरूण महतों की पत्नी मन्नु देवी के रुप में स्पष्ट तौर पर की गयी है. जानकारी के अनुसार मृतका व डूबी महिला अपने परिजनों के साथ घर में श्राद्ध कार्य समाप्त होने के बाद पवित्र गंगा स्नान करने के लिए आज अहले सुबह ही पैसेंजर ट्रेन से सिमरिया आयी हुईं थी. सिमरिया आए इस पूरे दल में घर की कई महिलाएं, छोटे बच्चे और पुरूष भी मुख्य रूप से शामिल थे. इस घटना के बाद घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सहारा देने के चक्कर में डूबीं

घटना के संबंध में पूछे जाने पर बिलखते हुए एक पीड़ित परिजन ने बताया कि मुस्कान (ननद) पहले ही स्नान पूरा कर घाट पर कपड़ा बदलने जा रही थी. तभी उसकी भौजाई अन्नु देवी ने उसका हाथ पकड़ लिया और सहारा देने के लिए एकबार फिर से उसे अपने साथ पानी में ले गयी. जैसे ही दोनों ने पानी में डूबकी लगायी, तो दोनों गहरे पानी के अंदर ही डूबी रह गयीं. यह भयावह दृश्य देखकर साथ में आये उसके परिजनों ने मदद के लिए जोर-जोर से शोर मचाया.

‘मां के श्राद्ध कर्म के 15 दिन पूरे होने के बाद परिवार के करीब 40 लोग गंगा स्नान के लिए आए थे. इसी दौरान ननद और भौजाई स्नान के लिए एक साथ नदी में उतरीं और डुबकी लगाने के बाद दोनों गहरे पानी में डूब गईं.’लक्ष्मण महतो, परिजन

एसडीआरएफ की टीम ने शुरू की खोज

परंतु इतनी अहले सुबह होने के कारण मौके पर कोई तत्काल मदद नहीं मिल सकी. देखते ही देखते सबके सामने से दोनों तेज धार में बहकर लापता हो गयीं. परिजनों की सूचना पर एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय गोताखोर अनिल कुमार व जाटो कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पानी में खोजबीन शुरू की. तीन-चार घंटे की अथक मेहनत के बाद मुस्कान कुमारी का शव बरामद कर लिया गया. वहीं साथ डूबी महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है.

Also Read: बलिया के भवानंदपुर पैक्स चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी, अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >