बेगूसराय में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने निकले इंटर के छात्र की हत्या , दियारा में मिला शव

Begusarai Crime News: बेगूसराय जिले में लापता इंटर के छात्र विकास की हत्या से सनसनी फैल गई है. छात्र का शव खगड़िया जिले के बलदौर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके से बरामद किया गया है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव निवासी रामउदय यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है.

Begusarai Crime News : (विपिन कुमार मिश्र) बेगूसराय जिले में लापता इंटर के छात्र विकास की हत्या से सनसनी फैल गई है. छात्र का शव खगड़िया जिले के बलदौर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके से बरामद किया गया है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव निवासी रामउदय यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप

इस मामले में गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने मुसो यादव के पुत्र विकास यादव और बुलबुल यादव के पुत्र मोहित यादव उर्फ कारेलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों में से एक का नाम भी विकास है, जिससे शुरुआत में मामले को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही.

छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की बात कहकर निकला था छात्र

परिजनों के अनुसार विकास कुमार घर से छात्रवृत्ति योजना का फॉर्म भरने की बात कहकर निकला था. वह मैट्रिक पास करने के बाद आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था. लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की.

अपहरण की आशंका के बाद पुलिस हरकत में आई

काफी खोजबीन के बाद भी जब छात्र का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन मुफस्सिल थाना पहुंचे और अपहरण की आशंका जताई. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गांव का ही मोहित यादव उर्फ कारेलाल विकास कुमार को बाइक पर बैठाकर ले गया था. इसके बाद पुलिस ने दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की.

दियारा इलाके से बरामद हुआ शव

पूछताछ और छापेमारी के दौरान पुलिस को खगड़िया जिले के बलदौर इलाके के दियारा क्षेत्र से छात्र का शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश वजह हो सकती है. कुछ महीने पहले आरोपी विकास यादव पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मृतक के नाम से अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगा था. उस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. करीब एक महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था. परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया.

मां का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की मां सुनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा सरकारी योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए फॉर्म भरने निकला था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं लौटेगा.

आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मुफस्सिल थाना पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Also Read : नालंदा में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाएं एक साल से बंद पड़ी हैं, हजारों छात्रों की पढ़ाई पर संकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >