बलिया के भवानंदपुर पैक्स चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी, अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में

Begusarai News: बेगूसराय के बलिया प्रखंड अंतर्गत भवानंदपुर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। मतदान 17 जून को होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी.

Begusarai News (कृष्ण कुमार की रिपोर्ट): बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भवानंदपुर पंचायत में आगामी 17 जून को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार एवं शनिवार को दो दिनों तक संपन्न हुए नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिये दो प्रमुख उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. इसके बाद से क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो गई है.

दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन

इस संबंध में निर्वाची अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सन्नी कुमार ने बताया कि भवानंदपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिये अरबिंद झा एवं अरबिंद कुमार चौधरी ने अपना-अपना नामांकन पत्र जमा किया है. इसके अलावे पैक्स प्रबंध समिति के विभिन्न सदस्य पदों के लिये भी अलग-अलग अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि पूरी नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई.

पत्रों की होगी सघन जांच

उन्होंने बताया कि अब निर्धारित समय पर नामांकन पत्रों की सघन जांच एवं अन्य निर्धारित चुनावी प्रक्रियाएं पूरी की जायेगी. निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पैक्स चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिये स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस बल को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है.

उसी दिन आएंगे चुनावी नतीजे

गौरतलब है कि भवानंदपुर पैक्स का बहुप्रतीक्षित चुनाव आगामी 17 जून को कराया जायेगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन देर शाम तक मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी तथा परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी. चुनाव की तारीख नजदीक आने को लेकर संभावित उम्मीदवारों एवं आम मतदाताओं के बीच भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

Also Read: बेगूसराय में 7 जून को निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >