Begusarai News: बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन में चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में रेल पुलिस बरौनी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता पाई है.
इससे पूर्व भी कई बार बरौनी जंक्शन से शराब बड़ी मात्रा में मिली थी. स्थानीय लोगों ने कहा लोग झारखंड से शराब लाकर बिहार में बेच रहे हैं.
गाड़ी संख्या 13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस की घटना
इस संबंध में बरौनी जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बरौनी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 08 पे खड़ी गाड़ी संख्या 13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस के पीछे साधारण बोगी में चेकिंग अभियान के दौरान 97 लीटर विदेशी शराब लावारिस हालत में बरामद किया गया है.
बरौनी जीआरपी पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.
Also Read: शेखपुरा जिले में तेज आंधी-पानी से मिट्टी के घर पर गिरा पेड़, परिवार बाल-बाल बचा
