बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 02 हिस्ट्री सीटर गिरफ्तार

Begusarai Crime News: बेगूसराय जिले के मंझौल/चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने हिस्ट्री सीटर बदमाश को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है. गिरफ्तार बदमाश पर जिले के विभिन्न थानों में लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है. थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार बदमाश मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी लगभग विकास कुमार उर्फ विकास पंडित(22) है. दूसरा शाम्हो थाना क्षेत्र के अकबरपुर एवं वर्तमान में बेगूसराय के लोहिया नगर स्थित रामप्रवेश सिंह के मकान में किराए पर रह रहा विद्यानंद सिंह का पुत्र चंदन कुमार उर्फ चंदन सिंह है.

Begusarai Crime News🙁दानिश इकबाल) बेगूसराय जिले के मंझौल/चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु के नेतृत्व में पुलिस बल ने हिस्ट्री सीटर बदमाश को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बदमाश पर जिले के विभिन्न थानों में लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है.

थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार बदमाश मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी लगभग 22 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ मनोज पंडित का पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास पंडित है. तथा दूसरा शाम्हो थाना क्षेत्र के अकबरपुर एवं वर्तमान में बेगूसराय के लोहिया नगर स्थित रामप्रवेश सिंह के मकान में किराए पर रह रहा विद्यानंद सिंह का पुत्र चंदन कुमार उर्फ चंदन सिंह है.

पेट्रोल पंप पर लूट कांड का भी आरोपी

उक्त बदमाशों का नाम जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है. तथा ये दोनों बदमाश अबतक कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था. प्रायः पुलिस को चकमा देकर निकल निकल भागने में सफल हो जा रहा था. पूर्व में श्रीपुर पंचायत स्थित स्टेट हाइवे 55 के बगल में संचालित बायो पेट्रोल पंप पर लूट कांड को अंजाम दिया गया था.

जिसका पूर्व में अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ मामले का उद्भेदन किया जा चुका है. उक्त लूट कांड में भी ये दोनों बदमाश मुख्य रूप से मास्टर माइंड था. उक्त दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी से बेगूसराय जिला पुलिस राहत महसूस कर रही है.

सूत्रों की मानें तो दोनों शातिर बदमाश ईनामी भी है. जिसके फलस्वरूप इसकी गिरफ्तारी से पुलिस महकमा में खुशी की लहर दौड़ गई है.

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

थानाध्यक्ष ने बताया चंदन कुमार का आपराधिक इतिहास मुफस्सिल थाना कांड संख्या 160/2018, गढ़पुरा थाना कांड संख्या 31/2018, 30/2018, 05/2018, 15/2018, 20/2018, सेशन ट्रायल केस एस टी 521/2015, सेशन ट्रायल एस टी 418/2015, नगर थाना कांड संख्या 10/2020, बखरी थाना कांड संख्या 01/2022, भगवानपुर थाना कांड संख्या 92/2021, बखरी थाना कांड संख्या 25/2021, सेशन ट्रायल केस एस टी 708/2008, खोदाबंदपुर थाना कांड संख्या 82/2014, झारखंड के रामगढ़ थाना कांड संख्या एस टी 256/ 2023, झारखंड के रामगढ़ थाना कांड संख्या 30/ 2023, झारखंड के पोरैयाहाट थाना कांड संख्या 50/ 2023, गढ़पुरा थाना कांड संख्या 15/2015, 17/2015, 14/2015 तथा गया जिला के साइबर थाना कांड संख्या 62/2015 दर्ज है.

Also Read :नवादा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >