बीसीसी बलिया ने शिवम इलेवन सिमरिया को किया पराजित

आंबेडकर क्रिकेट क्लब मंझौल द्वारा आयोजित 7 दिवसीय नॉक आउट टेनिस वाल क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में बीसीसी बलिया ने शिवम इलेवन सिमरिया को 01 विकेट से पराजित कर दिया.

चेरियाबरियारपुर. आंबेडकर क्रिकेट क्लब मंझौल द्वारा आयोजित 7 दिवसीय नॉक आउट टेनिस वाल क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में बीसीसी बलिया ने शिवम इलेवन सिमरिया को 01 विकेट से पराजित कर दिया. जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट का तीसरा मैच जिले की दो मजबूत टीम शिवम् इलेवन सिमरिया धाम और बी सी सी बलिया के बीच ए वाई सी सी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. मैच का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर संजय कुमार सिंह एवं शिक्षक इफ्तेखार आलम ने संयुक्त रूप से किया. मैच में शिवम इलेवन सिमरिया धाम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.2 ओवर में कुल 95 रन बनाकर आल आउट हो गई. जिसमें सिमरिया के बल्लेबाज जुग्गा ने अपने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 3 छक्के के साथ कूल 20 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी बीसीसी बलिया ने कुल 9 विकेट पर 96 रन बनाकर नजदीकी मुकाबले में जीत हासिल किया. बीसीसी बलिया टीम के गेंदबाज सुमित को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. गेंदबाज सुमित ने कुल 3 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लेने में सफलता हासिल किया. वहीं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजय कुमार सिंह ने कहा कि खेल में भी युवाओं का सुनहरा भविष्य है. आज खेल की दुनिया में मंझौल जैसे अनुमंडल से मंझौल की बेटियों ने अंतरास्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित करने का काम किया है. इन बेटियों से प्रेरणा लेनी चाहिए. वहीं शिक्षक इफ्तेखार आलम ने कहा कि बेगूसराय के युवा खिलाड़ी देश भर में परचम लहरा रहे हैं. युवाओं को खेल भावना का हमेशा परिचय देना चाहिए. खेल से समाज में आपसी भाईचारा उत्पन्न होता है. इससे देश एकता के सूत्र में बंधता है. तथा खेल से समाज में आपसी वैमनस्यता खत्म होती है. मैच में अम्पायर की भूमिका में रमेश कुमार, निपुण भारती, स्कोरर रोहित रवांडा, कॉमेंटेटर नीतिश कमल, मो अलीशेर, इंग्लिश कॉमेंटेटर अमित आनंद के अलावे क्लब के अध्यक्ष सुभाष पासवान, पप्पू कुमार, मिलन कुमार ,बिट्टू उर्फ़ हैडन, अमन कुमार, आभाष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >