बेगूसराय में बारिश बनी मुसीबत, बांक गांव के वार्ड-8 में घरों से निकलना हुआ मुश्किल

बेगूसराय के डंडारी प्रखंड में भारी बारिश से बांक गांव में गंभीर जलजमाव की स्थिति है. सड़क से लेकर घरों तक पानी भर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ग्रामीणों को जल निकासी के लिए खुद मशक्कत करनी पड़ रही है.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कई मोहल्लों में भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसका सबसे बुरा असर बांक गांव में देखने को मिल रहा है, जहाँ सड़क से लेकर पूरे मोहल्ले में पानी भर जाने से लोग परेशान हैं.

कॉलेज के मुख्य मार्ग पर जलजमाव, छात्र-छात्राएं परेशान

ग्रामीणों ने बताया कि बांक गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर लगातार जलजमाव बना रहता है. इस वजह से रोजाना कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है.

वार्ड संख्या 8 में घरों में कैद होने को मजबूर लोग

बांक गांव के वार्ड संख्या 8 में स्थिति काफी भयावह है. जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. जलजमाव से निजात पाने के लिए ग्रामीण खुद हाथों में कुदाल थामकर पानी की निकासी के लिए रास्ता बनाते दिखे.

अतिक्रमण बना नाला निर्माण में बाधक

प्रखंड मत्स्य समिति के पूर्व मंत्री जयलश सहनी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत योजना से 130 फीट सड़क निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है. हालांकि, सरकारी सड़क के दोनों किनारों पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण नाला निर्माण में बाधा आ रही है. उन्होंने जिला व स्थानीय प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर अविलंब सड़क निर्माण और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin Kumar Mishra

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >