बेगूसराय : बलिया से अपहृत लड़की मथुरा से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस टीम ने चलाया था अभियान

बेगूसराय जिले के बलिया से अपहृत लड़की को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से बरामद कर लिया है. इस मामले में आरोपी लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत मिरदहटोली से अपहृत लड़की को पुलिस के द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा से बरामद कर लिया गया है, जिसे शुक्रवार की शाम पुलिस के द्वारा मथुरा से बलिया थाना लाया गया है. वहीं आरोपी लड़के को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.

तीन सितंबर को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मिरदहटोली की एक लड़की के अपहरण को लेकर उसकी मां के द्वारा दूसरे समुदाय के एक युवक पर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में विगत 3 सितंबर को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

मथुरा से बरामदगी व आरोपी की पहचान

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से बुधवार को ही अपहृता सहित आरोपी युवक को मथुरा से बरामद कर लिया.

आरोपी युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के छोटी बलिया मिरदहटोली निवासी मो मोख्ताक के पुत्र मो शहरयाज आलम के रूप में हुई है.

न्यायालय में पेशी की प्रक्रिया

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लड़की को 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार को न्यायालय भेजा जाएगा, जबकि गिरफ्तार आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

मामले की पृष्ठभूमि व प्रशासनिक दबाव

बताया जाता है कि अपहृता की बरामदगी को लेकर परिजनों के द्वारा विगत दिनों बलिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी शिकायत की गई थी.

साथ ही इस चर्चित मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों द्वारा लगातार पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कृष्ण कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >