नियमों का उल्लंघन करने वाली पूजा समितियों पर कार्रवाई के साथ लगेगा जुर्माना : थानाध्यक्ष

मुफस्सिल थाना परिसर में सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी.

बेगूसराय. मुफस्सिल थाना परिसर में सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने की. संचालन अरविंद कुमार ने किया. बैठक में विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि समाजसेवी और सरस्वती पूजा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. मौके पर सूजा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अवध शर्माने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान सद्भाव और संस्कार का पर्व है. इससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की जरूरत है. थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने कहा कि बैठक आयोजित करने का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं की पहचान कर समय रहते समाधान करना है. उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी. थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाली पूजा समितियां पर कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि पूजा आयोजन से पूर्व समिति को आवेदन देना अनिवार्य होगा. जिसमें कम से कम पांच सदस्यों का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर संलग्न करना जरूरी है. साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गयी. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी पूजा के दौरान भीड़ भाड़ वाले स्थानो पर अतिरिक्त पुलिस बल् तैनाती की जायेगी. बैठक में एसआइ अजय कुमार, रजौरा पंचायत के पूर्व मुखिया टुनटुन राय, मोहम्मद कमर अंसारी, सुजा पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रशेखर पासवान, दिनेश साह, उमेश साह, नेता भुवनेश्वर साह, मंटू शर्मा, डॉ शंकर शर्मा, चंदन शर्मा, शिक्षक रंजीत शर्मा, बबलू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

सरस्वती पूजा में असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

खोदावंदपुर. बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा के मौके पर असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैंनी नजर रहेगी. पूजा पंडालों में डीजे नहीं बजेगा और न ही आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम किया जायेगा. पूजा के आयोजन के लिए पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. बिना अनुमति के पूजा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा. निर्धारित अवधि के अंदर प्रतिमा का विसर्जन आगामी 25 जनवरी तक करना आवश्यक होगा. यह बातें खोदावन्दपुर थाना परिसर में रविवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहीं. वहीं मौके पर अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द वातावरण में सरस्वती पूजा मनायें. उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप पूजा पंडाल का निर्माण करें, पूजा पंडालों में बिजली की व्यवस्था सुरक्षात्मक तरीका से करें, ताकि कोई खतरा नहीं हो. अंचल अधिकारी ने पूजा पंडालों में अश्लील गीत नहीं बजाने की सलाह दी. साथ ही प्रतिमा का विसर्जन सावधानी के साथ करने की नसीहत भी दिया. बैठक में प्रखंड प्रमुख संजू देवी, पुअनि अख्तर हुसैन, सागी पंचायत के मुखिया इरशाद आलम, सरपंच नवीन प्रसाद यादव, पंसस विनोद सहनी, जुनैद अहमद, बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय, सीताराम दास, समाजसेवी राम गुलजार महतो, जयदेव कुमार सिन्टु, तरुण कुमार रौशन, अवनीश कुमार वर्मा, कैलाश यादव, मदन सहनी, सरोज कुमार, रामप्रीत यादव, चन्द्रदेव सहनी, मनीष सिंह, लुकमान हकीम समेत कई लोग मौजूद थे.

सरस्वती पूजा के लिए लाइसेंस अनिवार्य, डीजे बजाने व अश्लील गानाें पर रहेगा प्रतिबंध

तेघड़ा. रविवार को तेघड़ा थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में अगामी सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष ने सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने और अश्लील गीत पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया. बैठक में कहा गया कि अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करेंगे तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. वहीं उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा के आयोजन के पूर्व लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में अशांति फैलाने वाले बख्से नहीं जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >