Begusarai News : अधिगृहीत भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, रोड निर्माण के लिए दिलाया कब्जा

जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मौजा बथौली में परियोजना के लिए अधिगृहीत भूमि पर बनी अतिक्रमित संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई सोमवार को पूरी सख्ती के साथ की गयी.

बीहट. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मौजा बथौली में परियोजना के लिए अधिगृहीत भूमि पर बनी अतिक्रमित संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई सोमवार को पूरी सख्ती के साथ की गयी. उक्त भूमि पर सर्विस रोड और नाले के निर्माण को अविलंब पूरा करने का आदेश दिया गया है. ज्ञात हो कि जीरोमाइल से बेगूसराय फोरलेन सड़क निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन बथौली कब्रिस्तान और मोसादपुर के पास सड़क किनारे निर्माण कार्य अब तक बाधित था. बथौली कब्रिस्तान की चहारदीवारी और मोसादपुर के पास बने मकान सड़क निर्माण में रुकावट बने हुए थे. एनएचएआइ के परियोजना निदेशक के अनुसार, जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया था कि अधिगृहीत भूमि पर अतिक्रमित संरचनाएं हटाकर सर्विस लेन और नाले के निर्माण के लिए भौतिक कब्जा दिलाया जाये. इसी के तहत 14 जनवरी को सदर एसडीओ की अध्यक्षता में बथौली कब्रिस्तान के सचिव एवं सदस्यों के साथ बैठक हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने परियोजना के सर्विस रोड कार्य प्रारंभ कराने की सहमति दी. सोमवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमित संरचनाओं को हटाने और भूमि पर भौतिक कब्जा दिलाने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान बथौली के ग्रामीण बड़ी संख्या में विरोध करने पहुंचे, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनका विरोध विफल रहा. बलडोजर द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा. कार्रवाई में सदर एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ-2 पंकज कुमार, बीहट नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बरौनी सीओ सूरजकांत, राजस्व पदाधिकारी विनोद कुमार ठाकुर, बरौनी प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हिमांशु शेखर और बरौनी, रिफाइनरी, जीरोमाइल तथा एफसीआइ के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी और परियोजना के सभी लंबित कार्य शीघ्र पूरा कराये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >