Begusarai News : बरौनी में ट्रेन से अंग्रेजी शराब ले जाते धंधेबाज धराया

आरपीएफ गढ़हरा पोस्ट ने सोमवार की अहले सुबह नियमित चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 15049 पूर्वांचल एक्सप्रेस में अंग्रेजी शराब ले जाते एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया.

बरौनी. आरपीएफ गढ़हरा पोस्ट ने सोमवार की अहले सुबह नियमित चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 15049 पूर्वांचल एक्सप्रेस में अंग्रेजी शराब ले जाते एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. आरपीएफ गढ़हरा पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती दल ने दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन से गढ़हरा हाल्ट के मध्य किमी संख्या 10/16 से 10/17 के बीच संदेहास्पद व्यक्ति को पकड़ा. आरोपित मदन मोहन, निवासी एफसीआइ थाना क्षेत्र वार्ड दस, बेगूसराय, मटिया रंग का झोला लेकर उतरते हुए पाया गया. उसके बैग की जांच पर चार बोतल मास्टर ब्लेंडर सिग्नेचर प्रीमियम विस्की बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,080 रुपये है. गिरफ्तार धंधेबाज ने पूछताछ में बताया कि शराब को चितरंजन से अपने गांव ले जा रहा था और ट्रेन में चेन पुलिंग कर उतार रहा था. अन्य शराब झाझा में पुलिस ने पकड़ ली थी, लेकिन वह वहां भागने में सफल हुआ. कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपित को बेगूसराय जेल भेज दिया गया. आरपीएफ पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है. तेघड़ा पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया : तेघड़ा. तेघड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात गश्ती कर रहे पुलिस पदाधिकारी रणवीर कुमार राजन को सूचना मिली कि आयोध्या गांव में अजीत सिंह के घर के पास एक युवक शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना का सत्यापन करने गश्ती दल पुलिस पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे. वहां एक युवक काले बैग के साथ पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान मधुरापुर पुवारी टोला वार्ड 15 निवासी चिन्दु कुमार के रूप में हुई. तलाशी में उसके पास से 180 एमएल के 30 पीस ऑफिसर च्वाइस टेट्रा फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई. आरोपित को सोमवार को बेगूसराय जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >