नकली विदेशी शराब बनाने के रैकेट का खुलासा, 55 बोतल तैयार शराब के साथ दो गिरफ्तार

बेगूसराय में नकली विदेशी शराब बनाए जाने के रैकेट का खुलासा हुआ है.

बखरी. बेगूसराय में नकली विदेशी शराब बनाए जाने के रैकेट का खुलासा हुआ है. बखरी थाना की पुलिस को यह सफलता बागवान गांव के वार्ड नंबर-4 के समीप स्थित बहियार में मिली है, जहां से नकली 8 पीएम विदेशी शराब एवं उसे बनाने में प्रयुक्त केमिकल और स्परिट आदि बरामद की गयी है. गुरुवार देर शाम बखरी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बागबान गांव में कुछ लोगों के द्वारा नकली शराब बनायी जा रही है. सूचना वरीय पदाधिकारी को देने के बाद बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.टीम ने मौके पर छापेमारी करने गई तो पुलिस को देखकर महिला सहित तीन लोग भागने लगे, जिसमें से दो लोगों को पुलिस द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया. मौके पर से नकली होम्योपैथिक दवा, स्पिरिट, केमिकल एवं अन्य पाउडर मिलाकर इन लोगों के द्वारा 8 पीएम ब्रांड का नकली शराब बनाकर 180 एमएल के बोतल में पैक किया जाता था. इनके पास से 55 बोतल 8 पीएम बनी हुई शराब, 410 खाली बोतल, स्प्रीट जैसी दवा भी बरामद किया गया है. इन लोगों ने बताया किनकली विदेशी शराब में कच्चा स्प्रिट भी मिलाया जाता था, जहां बड़े गैलन और डब्बा में कच्चा स्प्रिट भी बरामद किया गया है. सभी चीज में काला रंग का केमिकल मिलाकर यह लोग शराब का रूप दे देते थे. इनके पास से 30 लीटर कच्चा स्प्रिट और आधा लीटर काला रंग का केमिकल बरामद किया गया है. करीब 150 ग्राम पाउडर जैसा केमिकल, बोतल को सील करने वाला नौ पेज रैपर, हीरो कंपनी का बाइक और छोटा मोबाइल भी मिला है. गिरफ्तार आरोपित बागवन गांव के रहने वाले पवन महतो की पत्नी सुशीला देवी एवं स्व. गांधी महतो का पुत्र फुचो कुमार है. इनके बारे में पूरा पता लगाया जा रहा है, जिससे कि पूरी टीम का उद्वेदन किया जाएगा. इस मामले में और कार्रवाई की जा रही है. मौके पर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >